25.3 C
Baijnath
September 20, 2026
Shimla

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम, छह दिन बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, लाहाैल में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 फरवरी और 1 मार्च 2025 को राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 26 और 28 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह 27 फरवरी को भी अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का हो सकती है। 27 व 28 फरवरी के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 व 26 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।
चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सोलन, सिरमाैर व किन्नाैर जिले के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

तापमान में गिरावट की संभावना

25 फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। इसके बाद राज्य के कई भागों मेंअ न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। संभावना है। 26 और 27 फरवरी को निचले/मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीत दिवस रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 7.3, भुंतर 4.0, कल्पा -1.3, धर्मशाला 4.8, ऊना 6.4, नाहन 8.3, केलांग -9.7, पालमपुर 5.5, सोलन 5.2, मनाली 1.7, कांगड़ा 7.4, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.0, चंबा 6.8, डलहाैजी 6.7, कुकुमसेरी -11.2, भरमाैर 3.5, सेऊबाग 2.5, धाैलाकुआं 9.4, बरठीं 7.1, सराहन 4.8 व ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विंटर सीजन में सामान्य से 69 फीसदी कम बरसे बादल
उधर, माैजूदा विंटर सीजन के दाैरान 1 जनवरी से 24 फरवरी तक राज्य में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 166.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 52.3 एमएम बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 79, चंबा 67, हमीरपुर 72, कांगड़ा 64, किन्नाैर 86, कुल्लू 55, लाहाैल-स्पीति 66, मंडी 57, शिमला 74, सिरमाैर 80, सोलन 82 व ऊना में 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

Related posts

शराब के अधिक दाम वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई, इतने लाख का लगेगा जुर्माना

Admin

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, IGMC शिमला में 64 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

Admin

भगवान के घर डाका… शिमला साईं बाबा मंदिर से 1 किलो चांदी का सिंहासन चोरी

Admin

Leave a Comment