25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

बैजनाथ के अतुल कुमार ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

21 जून बैजनाथ (वीर खड़का)

तहसील बैजनाथ से संबंध रखने वाले अतुल कुमार ने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है
इस बारे में जानकारी देते हुए अतुल कुमार ने बताया कि 17 जून से 19 जून को राजस्थान के झालावाड़ में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता बेंचप्रेस में 100 किलो 59किलोभार श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है
इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था
जिसमें 11 पदक हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीते हैं
अतुल कुमार वर्तमान में एनीटायम फ़िट्नेस जिम के मुख्य कोच हैं तथा उनके पिता कमलजीत वेल्डिंग का काम करते हें एवं माता कमलेश देवी गृहणी हैं
अतुलकुमार की इस उपलब्धि के समूचे बैजनाथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है

Related posts

मुख्यमंत्री ने 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लॉन्च किया

Admin

Baijnath News: पुराना मेला ग्राउंड बैजनाथ में नहीं लगेंगी दुकानें-SDM

Admin

यह उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध संस्थान है जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां फैलाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है-विजय चौधरी

Admin

Leave a Comment