सुबह का वक्त था, कॉलेज जाने की जल्दबाज़ी और जिंदगी भर के सपने थे… लेकिन कुछ ही पलों में ये पूरा सफर खून से सनी एक दर्दनाक वारदात में बदल गया….
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए एक सनसनी खेज वारदात नेपूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा शिया गुलेरिया की बीच सड़क पर बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है… और सबसे बड़ा सवाल यही है…आखिर इस मासूम की हत्या क्यों की गई?
बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवकों ने अचानक उस पर हमला किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
इस खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सदमे में हैं और सड़क पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है—क्या यह रंजिश थी, कोई व्यक्तिगत विवाद था या फिर किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा… फिलहाल इसका जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
एक मासूम छात्रा का इस तरह सड़क पर जीवन का खत्म हो जाना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाला गंभीर सवाल छोड़ गया है..कि आखिर कब तक बेटियां ऐसे डर और असुरक्षा के साए में अपनी पढ़ाई और सपनों को लेकर बाहर निकलती रहेंगी… और कब उन्हें वह सुरक्षित माहौल मिल पाएगा जिसकी गारंटी हर सभ्य समाज को देनी चाहिए।
यह कोई पहला मामला नहीं है। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी महिलाओं और बेटियों पर हुए कई हमले समाज को झकझोर चुके हैं…पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवती पर दराट से हुआ हमला, हमीरपुर में खेत में काम कर रही महिला की दर्दनाक हत्या, और मंडी में एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया गया हमला…ये सभी घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि हिमाचल में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रहीं है..
