25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

सुंदरनगर में आग से झुलसी महिला, मौत, मृतका के परिजनों ने पति-सास-ससुर पर जड़े ये आरोप

सुंदरनगर उपमंडल के चांबी गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई है।

सोमवार रात घायल महिला को नेरचौक मेडिकल कालेज जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक चंपा देवी के पिता व अन्य ने सुसराल पक्ष पर बेटी को जला कर मारने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार देर शाम को महिला का पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गुस्से से आग बबूला हुए मायका पक्ष के लोगों ने खूब रोष जताते हुए हंगामा भी किया। मायका पक्ष आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने को लेकर अड़ा रहा। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

महिला ने आग लगा कर आत्महत्या की है या उसे जलाया गया है, इसकी अब पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि महिला की शादी लगभग 11 वर्ष पहले चांबी के पवन कुमार से हुई थी। महिला की नौ और दस साल की बेटियां व सात साल का बेटा भी है। तीनों बच्चों के सिर से मां की ममता का साया सदा के लिए उठ गया है। मृतका का पति भी मजदूरी करता है।

मृतका के पिता रामचंद ने बीएसएल कालोनी पुलिस थाना में बेटी के पति और सास-ससुर पर उसकी बेटी को मारने के आरोप लगाए हैं। उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। कभी घर के काम के लिए तो कभी किसी अन्य कारण से वो हमेशा बेटी को तंग करते थे। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

शरद ऋतु में आपदा से निपटने को लेकर एसडीएम पधर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Admin

24 जून से मंडी का धनदेव कुवैत में लापता, परिजनों ने कंगना रनौत से लगाई मदद की गुहार

Admin

एमयु विजन निधि स्वरोजगार चलाने वालों को उपलब्ध करवाएगा सस्ता ऋण

Admin

Leave a Comment