November 14, 2026
Palampur

Palampur News : पालमपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड ने मुंबई में बढ़ाया हिमाचल प्रदेश का मान, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने किया सम्मानित

हिमाचल के गौरव में जुड़ा नया अध्याय, बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

पालमपुर ,9अक्टूबर 2026 ( वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। पालमपुर स्थित प्रतिष्ठित बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स को मुंबई के ताज में आयोजित बिज़नेस अवॉर्ड्स 2026 में हिमाचल प्रदेश के सबसे विश्वसनीय और सर्वश्रेष्ठ ज्वेलरी ब्रांड के सम्मान से नवाज़ा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ब्रांड को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

70 वर्षों से अधिक की समृद्ध विरासत, उत्कृष्ट गुणवत्ता और ग्राहकों के अटूट विश्वास के साथ बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सम्मान ब्रांड की लंबी यात्रा, निरंतर समर्पण और ग्राहकों के साथ बने मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।

पालमपुर से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित पहचान ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। दशकों से ग्राहकों का विश्वास जीतने वाले इस ज्वेलरी ब्रांड के लिए यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स ने इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के सभी सम्मानित परिवारों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया है, जिनके प्यार, सहयोग और विश्वास ने इस सफर को खास बनाया।

यह सम्मान न केवल बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स की उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के व्यापार जगत के लिए भी गर्व का विषय है।

Related posts

ISKCON PALAMPUR: पालमपुर में इस्कॉन मंदिर की नींव: डॉ. अमित गुलेरिया की प्रेरणा से शुरू हुआ आध्यात्मिक युग

Admin

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : आशीष बुटेल

Admin

पालमपुर में 11ग्राम हेरोइन बरामद

Admin

Leave a Comment