26.3 C
Baijnath
May 17, 2026
Palampur

Palampur News: पालमपुर में धूमधाम से हुआ ‘मिस, मिसेज़, मिस्टर ग्लैमर आइकॉन ऑफ़ इंडिया 2025’ और किड्स रनवे फैशन शो

पालमपुर, 7 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में फैशन और टैलेंट का अनोखा संगम देखने को मिला, जब वर्सटाइल जग्ज़ एंटरटेनमेंट ने ‘मिस, मिसेज़, मिस्टर ग्लैमर आइकॉन ऑफ़ इंडिया 2025’ के साथ किड्स रनवे फैशन शो और अवार्ड नाईट का भव्य आयोजन किया। 5 अक्टूबर को गौरविका पैलेस में आयोजित इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों की चमक बिखरी, जबकि 70 से अधिक बच्चों ने रनवे पर अपनी कला का जलवा बिखेरा।

इवेंट के ऑर्गेनाइजर जग्गी औलख और ब्रांड एंबेसडर सोनाली शर्मा की अगुवाई में यह शो सफलता के नए आयाम छू गया। बॉलीवुड एक्टर दिशांत गुल्लिया के साथ पंजाबी सिंगर्स अबराम और गगन चहल ने स्पेशल परफॉर्मेंस से माहौल को और रोमांचक बना दिया। जज पैनल में मिस्टर पंकज जमवाल, कुलविंदर कस्यप, आदि चौधरी और हरमन टांक ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया, जिससे प्रतियोगिता और भी कठिन हो गई।

प्रमुख कैटेगरी में विजेता

•  मिस कैटेगरी: विनर – प्रकृति कौंडल; फर्स्ट रनर अप – कोमल राणा; सेकंड रनर अप – प्रिया डोगरा; थर्ड रनर अप – इशिता; फोर्थ रनर अप – श्रेयांशी।

•  मिसेज़ कैटेगरी: विनर – सोनिका; फर्स्ट रनर अप – रेखा; सेकंड रनर अप – कांता नेगी; थर्ड रनर अप – परमजीत कौर; फोर्थ रनर अप – कंचन।

•  मिस्टर कैटेगरी: विनर – मुदित; फर्स्ट रनर अप – मनीष; सेकंड रनर अप – विशाल; थर्ड रनर अप – समीन; फोर्थ रनर अप – सौरभ।

इसके अलावा, स्टेट लेवल पर ‘मिस्टर एंड मिस’ ग्लैमर आइकॉन ऑफ़ पंजाब’ का खिताब चीकू ने अपने नाम किया। शो के ओपनर्स में संगीता सोनी, अयांश शर्मा, पूजा ठाकुर और विवान राणा ने शुरुआत की, जबकि शोस्टॉपर्स प्राइजी शर्मा, विभूति चौधरी, पीहू खत्री और राहुल शर्मा ने समापन को यादगार बनाया। ब्रांड आइकॉन और फेस के रूप में नाम्या शर्मा, धुर्ब शर्मा, कुंज शर्मा, स्माइरा और कोमल डोगरा को चुना गया।

अवार्ड नाईट में सम्मान

अवार्ड नाईट के दौरान देश की कई प्रमुख हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इवेंट की ग्रूमिंग टीम में सतविंदर कौर प्लाहा और दीपमाला जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्पॉन्सर्स में ‘गुर टॉय मीट्स’, ओगी हॉलिडेज, जे शाइन और मेकअप स्पॉन्सर ‘शिवाली एंड अंशुल कोल्ही मेकओवर’ शामिल रहे, जिन्होंने शो को और भव्यता प्रदान की।

ऑर्गेनाइजर का संकल्प

ऑर्गेनाइजर जग्गी औलख ने कहा, “हम हर टैलेंटेड बच्चे को प्लेटफॉर्म देंगे और उन्हें काम भी दिलवाएंगे। यह इवेंट न सिर्फ फैशन का उत्सव है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है।” उन्होंने टीम मेंबर्स नितेश सूद, पंकज पठनिया, एकम बीट जोन, मंजू बाला जी, विकास राणा और अर्पित सूद को विशेष धन्यवाद दिया।

VIP गेस्ट्स अनुराग शर्मा, नितेश सूद, पिंटू अरोड़ा, राजेश ठाकुर, राकेश कथूरिया, रिश्व कौंडल, हार्दिक जोशन, जॉर्डन और दीपांशु प्रसार की मौजूदगी ने इवेंट को और स्टारडम प्रदान किया। यह आयोजन न केवल स्थानीय टैलेंट को राष्ट्रीय पटल पर लाया, बल्कि पालमपुर को फैशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

Related posts

एग्रीविजन कृषि वि०वि० पालमपुर ने भारत की हरित क्रांति के वास्तुकार स्वर्गीय एम.एस.स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित की

Admin

विधायक महोदय बड़ी मेहनत ओर मुश्किल से डाढ के रेस्ट हाऊस को पालमपुर के कब्जे में लिया था :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

वेब पोर्टल संचालक की काली करतूत उजागर! 2 लाख और गाड़ी की रिश्वत मांगने वाला कथित पत्रकार विजिलेंस के हत्थे चढ़ा।

Admin

Leave a Comment