21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

Himachal News: कंगना रनौत का आपदा पीड़िता को जवाब: ‘मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल, मेरा दर्द भी समझो

मंडी, हिमाचल प्रदेश: मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद और बीजेपी नेता कंगना रनौत आपदा के बाद पहली बार मनाली पहुंचीं और बाढ़ प्रभावित सोलंगनाला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके नुकसान का जायजा लिया। दौरा के दौरान एक महिला ने आपदा से हुए नुकसान की शिकायत की, जिसके जवाब में कंगना ने भावुक और तीखा जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला ने कंगना से आपदा में हुए नुकसान के बारे में शिकायत की तो कंगना ने कहा, “आप मुझपर चढ़ाई करने आई हैं या सवाल करने आई हैं? चढ़ाई मत करिए, प्रश्न करिए। हम भी यहीं के वासी हैं। आप हमें ही नोंचने आएंगे तो हम कैसे काम करेंगे? शांत हो जाइये पहले। मेरा भी घर यहां है।”

कंगना ने आगे अपनी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “मुझपर क्या बीतती होगी, मेरा भी रेस्टोरेंट यहीं पर है। कल सिर्फ 50 रुपये का बिजनेस हुआ, जबकि 15 लाख की सैलरियां हैं। मुझपर क्या बीत रही होगी, मेरा दर्द भी आप समझिए। मैं भी इंसान हूं, आपकी तरह सिंगल विमन हूं। मेरी भी आपदा समझिए।”

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे ऐसे अटैक मत करिए कि कंगना कहीं क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और कुछ कर नहीं रही। मैं अपना कमाने-खाने वाली खुद हूं। 10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि हमें दी गई है। हम यहां ये जानने आए हैं कि राज्य सरकार ने कितना काम किया है।”

कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके जवाब को कुछ लोग उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया मान रहे हैं, तो कुछ इसे विवादास्पद बता रहे हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं और क्षेत्र में आपदा राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सक्रिय रूप से दौरा कर रही हैं।

Related posts

तो क्या बंद हो जाएगा नग्गर कैसल होटल? कभी राजाओं का हुआ करता था महल

Admin

मनाली में गौ तस्करी का भंडाफोड़ करने वाले मोहम्मद रफी को मिल रही जान से मारने की धमकी, पहुंचा SP दफ्तर

Admin

साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग

Admin

Leave a Comment