19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

पपरोला में आयरन फिटनेस की दूसरी टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न: नशा मुक्ति और फिटनेस को मिला बढ़ावा

पपरोला (कांगड़ा), वीर खड़का,5 जनवरी 2026

हिमाचल प्रदेश के पपरोला में आयरन फिटनेस जिम द्वारा 4 जनवरी को आयोजित दूसरी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिम के मालिक सिराज ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना जगाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता फैलाना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से सीनियर सिटीजन श्रेणी के प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक समावेशी बना दिया। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ-साथ स्मृति चिन्ह भी वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

  • प्रथम स्थान: विशाल सुग्गा (मझेरना)
  • द्वितीय स्थान: एडवोकेट पंकज वर्मा (कंडी)
  • तृतीय स्थान: फिजियोथेरेपिस्ट अमृत शर्मा (लड़ भड़ोल)

विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को आयोजकों एवं दर्शकों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।

आयरन फिटनेस पपरोला जैसे स्थानीय संस्थानों की यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। क्षेत्रवासियों ने सिराज ठाकुर एवं उनकी टीम की इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Related posts

Baijnath:बैजनाथ बाजार में जाम का कहर: दो दिन से रेंग रहे वाहन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Admin

हवलदार विकास भंडारी को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Admin

बैजनाथ-पपरोला को मिलेगा नगर परिषद का दर्जा : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment