25 C
Baijnath
September 8, 2026
Baijnath

Baijnath BJP: 1984 के दंगों के कथित आरोपी को सम्मान देना सिख समुदाय का अपमान: गुरमीत सिंह

बैजनाथ। प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के कथित आरोपी को सम्मानित कर रोल मॉडल का दर्जा देने का आरोप लगाया है। रविवार को बैजनाथ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया सिख समुदाय की भावनाओं के साथ अन्याय है।

गुरमीत सिंह ने कहा कि 1984 के दंगों के दौरान लोगों को कथित तौर पर गले में टायर डालकर जलाने जैसे गंभीर आरोप जिस व्यक्ति पर लगे हों, उसे कांग्रेस की ओर से सम्मान और रोल मॉडल का दर्जा दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय अपने इतिहास, शहादत और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। गुरमीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस का यही रवैया जारी रहा तो आने वाले समय में समुदाय को अपने अधिकार और सम्मान की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ सकता है।

प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। उनके अनुसार सरकार आम जनता के विकास पर ध्यान देने के बजाय केवल अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी है और प्रदेश की जनता का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की मांग की।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, मोर्चा अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, हरदेव सिंह, सुरेंद्र कपूर, विनीत कौर, सुरेंद्र सिंह, दिनेश मंगलेश और इंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

गर्मियों में फोन कभी भी हो सकता है गर्म, ओवरहीटिंग रोकने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके

Admin

सामाजिक बुराइयों को मुकाबला करने का संकल्प लें समाज : किशोरी लाल

Admin

नरेंद्र मोदी को सत्ता सीन करने के लिए कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज को जिताना आवश्यक है-विपिन परमार

Admin

Leave a Comment