19.4 C
Baijnath
September 17, 2026
Mandi

वेटरनरी डॉक्टर तरूणा ने बढ़ाया हिमाचल का मान, यूपीएससी में हासिल की 203वां रैंक

ब्यूरो रिपोर्ट (17अप्रैल)

मंडी जिले में सफाई ठेकेदार की बेटी ने अपने पहले प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है. यह कीर्तिमान बल्ह घाटी की तरूणा कमल ने हासिल किया है. तरूणा की इस कामयाबी से न केवल मंडी जिला का मान बढ़ा है, बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है. तरूणा कमल बल्ह घाटी के रत्ती गांव की रहने वाली है. तरूणा ने यूपीएससी की परीक्षा में 203वां रैक हालिस किया है. तरूणा कमल के पिता अनिल सफाई ठेकेदार है. उनकी इस कामायाबी से जहां क्षेत्र में खुशी का मौहाल है, वहीं उनके घर में भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है.
तरूणा कमल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल रत्ती से की है. इसके बाद उसने वेटरनरी डॉक्टर की ट्रेनिंग पूरी करने बाद चंडीगढ़ में कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. तरूणा ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की. तरूणा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी और बड़ा अधिकारी बनना चाहती थी.

Related posts

हिमाचल में देव परंपरा के नाम पर सार्वजनिक पशु बलि के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Admin

धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल

Admin

जोशीमठ की तरह हिमाचल के लाहौल स्पीति की जमीन में पड़ी दरारें, खतरे के साये में जी रहे लोग

Admin

Leave a Comment