21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Kullu

चंबा- होली मार्ग पर बड़ा भूस्खलन से स्थिति जस की तस, रात से बंद पड़ी है वाहनों की आवाजाही

चंबा: जिला के चंबा होली मार्ग पर बीती रात बड़ा भूस्खलन हुआ है. इसके कारण होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई है. मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे गए हैं. लिहाजा भरमौर दौरै पर आई मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की होली में दोपहर बाद होने वाली चुनावी सभा पर भी असमंजस की स्थिति बन गई है.

जानकारी के अनुसार बीती रात चंबा होली मार्ग पर खड़ामुख के दुंदा पुल के पास भू-स्खलन होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा है. हालात यह है कि सड़क पर पैदल आर पार होना भी मुश्किल है. लिहाजा रात से ही मार्ग के दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं. गौरतलब है कि डेढ़ माह के भीतर ही यह तीसरा मौका है, जब सड़क के इस हिस्से में भू-स्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है. उधर, बुधवार सुबह होली से कांगड़ा जिला और चंबा तथा भरमौर के लिए रवाना हुई बसें भी यहां पर फंसी हुई है. यात्री सुबह से बीच राह में परेशान हैं. अभी तक लोक निर्माण विभाग सड़क को यातायात हेतू बहाल करने का काम आरंभ नहीं कर पाया है.

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है. लिहाजा मंगलवार को मौसम से बेशक लोगों को राहत मिली हो, लेकिन चंबा होली मार्ग पर भू-स्खलन होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. उधर, सड़क बंद होने से मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की होली में ढाई बजे से होने वाली चुनावी रैली पर असमंजस की स्थिति बन गई है.
वहीं पता चला है कि सड़क पर बड़ा भूस्खलन हुआ है और यहां मार्ग के नाम तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में उनके होली तक पहुंचने के लिए अब सियूंर रोड़ ही विकल्प है, लेकिन यह मार्ग संकरा है और बड़े वाहनों के लिए इस मार्ग पर पुल भी नहीं है. बहरहाल अब सबकी निगाहें रोड के बहाल होने पर टिकी है. उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएस चौहान का कहना है कि “सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है. बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी है, जिस कारण यातायात को बहाल करने में वक्त लगेगा”.

Related posts

कुल्लू: जरड़ हनुमान मंदिर में चोरी, 14 किलो चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Admin

Rohtang Pass:स्नोफॉल का सपना टूटा नजर आ रहा है! टूरिस्टों के लिए रोहतांग पास बंद।

Admin

Kullu News: हिमाचल की तोष वैली में लैंडस्लाइड, नाले का बहाव रुकने से बनी झील टूटने का खतरा, इलाका खाली करने के आदेश

Admin

Leave a Comment