सैंज 13 दिसंबर
राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तेजा सिंह ठाकुर जी रहे। समस्त विद्यालय परिवार तथा ग्रामीणों ने इनका ढोल नगाड़े से जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि तेजा सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें सुरमा ने झुरी री बोला ऑखटी…., विशाल सोनी ने बांका मुल्क हिमाचला….. छठी कक्षा के छात्र सोनू ने कली जुगारी बागरी…आदि कुल्लवी गीत प्रस्तुत कर खूब धूम मचाई। विद्यालय के छात्रों ने नशे के दुष्परिणामों को नाटक के माध्यम से लोगों के समक्ष रखा । छात्राओं ने वृद्धावस्था में अपने माता-पिता की अच्छे से देखभाल करने का संदेश नाटक के माध्यम से दिया। छात्रा दुर्गा व यश्विनी ठाकुर ने फिल्मी नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान प्राथमिक पाठशाला के नन्हे-नन्हे बच्चों ने फिल्मी नृत्य तथा कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की । धृतिका ठाकुर ने कविता सुनाई। मुख्य अध्यापक श्री नरेश धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट जनता के समक्ष रखी । उन्होंने कहा कि वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय की बर्षभर की गतिविधियों का एक आईना होता है। इस दौरान मुख्याध्यापक ने विद्यालय की कुछ समस्याएं भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि तेजा सिंह ठाकुर ने विद्यालय के वर्ष भर में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले तथा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इसमें पुष्कर चौहान, हेमलता, संतोष, यश्विनी ठाकुर, सुशीला, प्रमिला, शिवानी ठाकुर, मोनिका देवी, मोनिका,पुष्पा,अंकिता ठाकुर ,विशाल तथा केशव सिंह आदि विद्यार्थी, जिन्होने क्रमशः छठी से नवमी कक्षा तक प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए थे । साथ ही अंडर /14 छात्र व छात्रा वर्ग में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि तेजा सिंह ठाकुर ने सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक उत्सव में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर जी भी उपस्थित रहे । इन्होंने भी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय में स्थानीय पंचायत के प्रधान श्री भक्त राम आजाद जी उप प्रधान हेमदास जी, मनु ऋषि जी के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर जी पूर्व प्रधान श्रीमती निर्मला देवी जी, भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य है । कार्यक्रम का समापन विद्यालय के छात्र -छात्राओं की कुल्लवी नाटी के साथ हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के साथ कल भी नाटी का आनंद लिया । विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्री नरेश धीमान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रोशन लाल ठाकुर, सदस्य निमत राम जयवंती,निर्मला,तापे राम, वंती देवी ने मुख्य अतिथि महोदय का धन्यवाद किया।
