25 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

Kullu:कुल्लू में खाई में गिरी बस, उड़े परखच्चे, एक व्यक्ति की मौत; कई घायल

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक निजी बस खाई में गिर गई है और बस के परखच्चे उड़ गए. कुल्लू के आनी में यह दुर्घटना पेश आई है. आनी के शकेलहड़ के पास यह हादसा हुआ है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है.

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर करंथल से यह निजी बस हादसे का शिकार हुई है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 20 से 25 लोग सवार थे और यह बस करसोग से आनी आ रही थी, लेकिन बीच में आनी के साथ लगते शकेलड़ के पास निजी बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची है.

डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने बताया, “पुलिस की टीम मौके कर पहुंच गई हैं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.”

Related posts

कुल्लू में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 9 किलो चरस सहित 2 लोग गिरफ्तार

Admin

Himachal News: कंगना रनौत का आपदा पीड़िता को जवाब: ‘मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल, मेरा दर्द भी समझो

Admin

कुल्लू: लोहे की रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment