23.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Solan

Solan: सोलन पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

सोलन। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में 11 दिसंबर को जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जिसके विरोध में हिमाचल भाजपा प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज हिमाचल के सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, ऊना में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलन जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई है।

सोलन में भाजपा के प्रदर्शन में हुआ बवाल

दरअसल आज सोमवार को प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ सोलन जिला में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात किया था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों के बीच जमकर बवाल भी हुआ, या यूं कहें कि काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही।

भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों में हुई धक्का मुक्की
दरअसल भाजपा कार्यकर्ता सोलन में अपनी रैली के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला जलाने का प्रयास करने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही सीएम सुक्खू का पुतला लेकर पहुंचे और उसे जलाने का प्रयास करने लगे।

इसी बीच पुलिस के जवान वहां पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीएम सुक्खू का पुतला छिनने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की का यह खेल चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीएम सुक्खू का पुतला छीन लिया।

सुक्खू सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बता दें कि हिमाचल भाजपा नेता प्रदेश भर में सुक्खू सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि सुक्खू सरकार ने दो साल में सिर्फ जनता को ठगा है। जनता की सुविधा के लिए खोले गए कई स्कूल और कॉलेजों के अलावा कई कार्यालयों को बंद कर दिया। ऐसे में सुक्खू सरकार किस बात का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है।

आज सोलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल के कार्यकाल में केवल जनता पर महंगाई के अलावा अन्य बोझ डाले हैं। दो साल में सुक्खू सरकार अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई। फिर सरकार किस बात का जश्न मना रही है।

राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सुक्खू सरकार की दो साल की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचा रही है। प्रदेश की जनता को सुक्खू सरकार ने दो साल में जनता से क्या क्या धोखे किए हैं, उनका खुलासा जनता के बीच जाकर किया जा रहा है। इस दौरान सोलन में भाजपा ने चिल्ड्रन पार्क से लेकर मुरारी बाजार तक रोष रैली निकली गई और वहां पर लोगों को संबोधित किया गया।

Related posts

सोलन: तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री- साथियों ने ठेकेदार पर जड़े आरोप

Admin

Solan :चिट्टे के नशे में डूबे पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया ये खौफ़नाक क़दम

Admin

‘हॉस्टल छोड़ो या दोगुना फीस भरो’ हिमाचल में जम्मू की गर्भवती छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप

Admin

Leave a Comment