24.3 C
Baijnath
June 7, 2026
Solan

HRTC बस के टायर में फंस गई HT लाइन, उतरते ही चपेट में आया सवार, मौके पर तोड़ा दम

परवाणु। औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। सडक़ पर टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आने से एक HRTC यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी परशुराम साह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC बस में यह व्यक्ति अंबाला से सवार हुआ था और इसे परवाणु ही उतरना था। जैसे ही बस परवाणु पहुंची, तो बारिश व ओलावृष्टि के बीच बिजली की तार टूटकर बस के टायर में फंस गई और बस रुक गई। बस रुकते ही यह व्यक्ति भी नीचे उतर गया और तारों की चपेट में आने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, पत्थरों को थपथपाने पर आती है ढमरू की आवाज़

Admin

रामपुर डिपो की HRTC बस में लगी आग, हादसे में पूरी बस हुई जलकर राख

Admin

“लाल सोने” के दामों में आया उछाल, सोलन में ₹800 प्रति क्रेट बिका टमाटर, इन राज्यों के व्यापारी पहुंचे सब्जी मंडी

Admin

Leave a Comment