September 5, 2026
Solan

सिरमौर से बारात लेकर सोलन लौट रही गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

सोलन जिले के कुठाड़ गांव से सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के शेर बड़ोल गांव आई बरात को वापस लेकर जा रही कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दो और लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

हुआ यूं की शुक्रवार को सोलन जिला की अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव से पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के सेर बडोल गांव में बरात आई थी। बरात जब वापस जा रही थी तो उसमें एक गाड़ी सेर बड़ोल गांव के साथ ही लगते बढ़ेंजी गांव में गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गाड़ी के गिर जाने के कारण उसमें सवार योगेश (34) निवासी गांव कुठाड़ की मौत हो गई है। इसके अलावा ड्राइवर समीर कुमार (34) गांव कुठाड़ को गहरी चोटें आई हैं। इसके अलावा पुष्पेंद्र निवासी गांव कुठाड़ और भगत राम निवासी गांव कुठाड़ को भी मामूली चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस उनके नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में योगेश कुमार की मृत्यु हो गई है। गाड़ी चला रहे समीर को भी चोटें आई हैं। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related posts

टमाटर-सेब का सोलन मंडी में हुआ एक्स्ट्रा व्यापार, किसान और बागवान हुए मालामाल

Admin

24 घंटे में नाहन में सबसे ज्यादा 196.6 मिलीमीटर बारिश, पानी में समा गया बजरंगबली का मंदिर

Admin

Solan: सोलन पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

Admin

Leave a Comment