19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Solan

Coronavirus: हिमाचल में कोरोना का दूसरा मामला: नालागढ़ की निजी कंपनी की महिला कर्मी पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

नालागढ़ (संवाददाता): हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। सिरमौर के बाद अब सोलन जिले के नालागढ़ में भाटियां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला ने सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखने पर नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) नालागढ़ को दी।

बीएमओ नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि पॉजिटिव पाई गई महिला को आइसोलेशन में रखा गया है। खास बात यह है कि महिला की कोई हालिया ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फिलहाल, उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के लिए सरकार या स्वास्थ्य विभाग से कोई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। डॉ. नेगी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशों के अनुसार होगी।

प्रशासन ने इस मामले के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां

•  मास्क पहनें: भीड़-भाड़ वाली जगहों, खासकर बंद स्थानों में N95 या KN95 जैसे अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग करें।

•  हाथ धोएं: कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।

•  सामाजिक दूरी: दूसरों से 1-2 मीटर की दूरी बनाए रखें, खासकर अगर कोई बीमार हो।

•  भीड़ से बचें: बंद और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।

•  स्वच्छता: चेहरा, नाक या मुंह छूने से पहले हाथ धोएं और सतहों को नियमित रूप से साफ करें।

•  वेंटिलेशन: बंद जगहों में हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें, खिड़कियां खोलें।

•  लक्षणों पर नजर: बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

•  स्वस्थ जीवनशैली: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद लें।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

Related posts

सोलन: शाडीयाना पंचायत में 19 वर्षीय युवती ने फेसबुक लाइव पर की आ.त्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Admin

देवभूमि फिर हुई शर्मसार, शमशान घाट के गेट के पास पड़ी मिली नवजात बच्ची, पुलिस कर रही मामले की जांच

Admin

Fraud -18 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में को-ऑप्रेटिव सोसायटी का पूर्व सचिव गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment