26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Baijnath

Bir Billing News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीड़ होटल एसोसिएशन ने राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी के साथ किया पौधारोपण और 101वां सफाई अभियान

बीलिंग (संवाददाता): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को बीड़ होटल एसोसिएशन ने पैराग्लाइडिंग इंस्टिट्यूट के प्रांगण में एक पौधारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की। इस दौरान उनके और संस्था सदस्यों द्वारा एक पीपल और दो देवदार के पौधों का रोपण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष सतीश अबरोल ने बताया कि बीड़ होटल एसोसिएशन हर साल बरसात के मौसम में 200 से 400 पौधों का रोपण जंगलों में करती है। पिछले चार वर्षों में 1400 पौधे रोपे जा चुके हैं, जिनमें से करीब 1100 पौधे अब जंगलों में हरे-भरे लहलहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि का स्वागत परंपरागत पुष्प गुच्छ के बजाय पीस लिली के पौधे से किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके साथ ही, संस्था ने अपने 101वें स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भी किया। मुख्य अतिथि इंदु गोस्वामी ने सड़क किनारे पड़े पॉलीथिन और अन्य कचरे को उठाकर इसकी शुरुआत की। संस्था के पर्यावरण मित्रों ने लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में सड़क किनारे से सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन, टूटे कांच आदि को एकत्र किया। बीड़ के मेला ग्राउंड में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 1 क्विंटल 7 किलो सूखा कचरा एकत्र हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री बलवंत राजपूत, कोषाध्यक्ष विजय सोनी, प्रेस सचिव अंकित सूद, बीड़ के प्रधान सुरेश ठाकुर सहित स्थानीय पंचायत के महिला मंडल की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Related posts

Baijnath Paprola News:बैजनाथ में दो राजकीय विद्यालयों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, अवैरी में 70 लाख का नया भवन लोकार्पित

Admin

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला : किशोरी लाल

Admin

Baijnath Paprola Newबैजनाथ में भाजपा अप्पर बैजनाथ मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस सरकार पर बोला जोरदार हमला

Admin

Leave a Comment