21.3 C
Baijnath
October 9, 2026
Baijnath

सीपीएस ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें

बैजनाथ 03 जून :- ओमनी डिगी बैजनाथ न्यूज
मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिये वचनबद्ध है।

 उन्होंने कहा कि अनाथ, अर्ध अनाथ और विशेष रूप से विकलांग बच्चों, निराश्रित महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चे/व्यक्ति अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट कहलायेंगे तथा इनके लिए सरकार ही माता और पिता का दायित्व निभायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष बनाया गया है।
  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली गारंटी के रूप में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों उनके परिजनों के भविष्य को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया गया है।  उन्होंने कहा कि शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रयासरत है।
 सीपीएस ने शनिवार को सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम  में बतौर मुख्य अतिथि  बोल रहे थे । इस अवसर सीपीएस  ने अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की पात्र महिलाओं को 34 सिलाई मशीने वितरित की।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से अक्षम लोगों के सशक्तिकरण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से इनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार किया जा रहा  है। 
किशोरी ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी रूप में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और पूरे क्षेत्र का योजनात्मक रूप में कायापलट कर आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रख विकास को गति प्रदान की जायेगी। 
 कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, एसटी सेल के जिला अध्यक्ष  पृथि करोटी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी अलोक ठाकुर, सतीश जम्बाल, राजेश राणा, दिनेश शर्मा, विक्रम चौधरी, शिव चौधरी , रितिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सीपीएस ने 143 मेधावियों को वितरित किये टैब

Admin

Baijnath News: देओल स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में अब विसर्जन नहीं! बैजनाथ में गणेश उत्सव का ऐसा निर्णय पहली बार।जानिये क्या है इसके पीछे की वजह?

Admin

Leave a Comment