January 15, 2026
Baijnath

अपनी मांगों को लेकर आयुर मंत्री हर्षवर्धन से मिले संघर्ष समिति के सदस्य।


3 जून बैैजनाथ

राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय की संयुक्त संघर्ष समिति ( छात्र केंद्रीय संगठन एवं स्नातकोत्तर छात्र संगठन पपरोला) का प्रतिनिधि मंडल श्री हर्षवर्धन चौहान जी, माननीय उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री से मिला । प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मंत्री को आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला आने का निमंत्रण दिया , जिसे श्री हर्षवर्धन चौहान जी ने सहर्ष स्वीकार किया तथा शीघ्र ही महाविद्यालय का विशिष्ट दौरा करने कि बात कही ।
साथ ही संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने अपनी माँगो को माननीय आयुष मंत्री जी के समक्ष रखा तथा उन्हें छात्र व आयुष पद्धति हित में निवारण करने का अनुरोध किया ।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य रूप से, चिकित्सकों की भावी भर्ती में एनपीए बंद करने की अधिसूचना को वापिस लेने का सरकार से अनुरोध किया , जिस पर माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है तथा आयुष चिकित्सकों की जब भी आगामी भर्ती होगी तब इस मुद्दे पर पुनः निर्णय लिया जाएगा । साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि आयुष चिकित्सकों व अन्य वर्ग के चिकित्सकों में एनपीए के मुद्दे पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा ।
इसी के साथ प्रतिनिधि मण्डल ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला के इंटर्न, हाउस फिज़िशियन व स्नातकोत्तर छात्रों को बहुत कम स्टायपेंड मिलने के मुद्दे को भी उठाया। मंत्री जी को अवगत करवाया गया की पूरे देश के आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में सबसे कम स्टायपेंड आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में मिल रहा है । जो की अन्य आयुर्वेदिक महाविद्यालयों तथा प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजो के मुक़ाबले आधा या एक तिहाई है । मंत्री जी ने प्रतिनिधि मण्डल की बात सुनने के बाद इस मुद्दे पर भी विचार करने की बात कही ।
इसी के साथ छात्रों ने आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर चिकित्सकों के लिए राजकीय सेवा में अलग से आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के रूप में भर्ती करने का मुद्दा भी उठाया तथा आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में ऑडिटोरियम के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का भी आग्रह किया ।
मंत्री जी ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के पश्चात सरकार के साथ चर्चा करने की बात कही ।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र के एमए कोर्स शुरू, विधायक किशोरी लाल का वायदा पूरा

Admin

Baijnath News : मेरा अमृत स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Admin

बैजनाथ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की कड़ी कार्रवाई

Admin

Leave a Comment