18 C
Baijnath
October 14, 2026
Baijnath

Baijnath News: कंदराल में 8.61 लाख रुपये से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का विधायक किशोरी लाल ने किया लोकार्पण, 57 घरों को मिलेगी लो-वोल्टेज से राहत

पालमपुर से कंदराल तक बस सेवा के विस्तार का भी दिया आश्वासन, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

बैजनाथ, 14 अक्तूबर (वीर खड़का )

बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत कंदराल में विद्युत विभाग द्वारा 8 लाख 61 हजार रुपये की लागत से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से क्षेत्र के 57 घरों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं और ग्राम पंचायत कंदराल में भी कई विकास कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यकतानुसार उन्हें पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

कंदराल तक बस सेवा विस्तार का आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान विधायक किशोरी लाल ने पालमपुर से ग्वाल-टिक्कर तक चलने वाली बस सेवा को ग्राम पंचायत कंदराल तक विस्तारित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बस सेवा का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रधान कंदराल चंचला देवी, प्रधान हरेड़ मिलाप भट्ट, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज मनहास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जमवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, प्रवक्ता रमेश चड्ढा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, रत्नपाल, कुंजू राम, अशोक गुलेरिया, अरविंद कटोच, लता देवी, चंद्रा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Bir Billing News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीड़ होटल एसोसिएशन ने राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी के साथ किया पौधारोपण और 101वां सफाई अभियान

Admin

कौन था दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी, जानें क्या है लोहड़ी की कहानी और परंपरा

Admin

बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 2026 ! पहली बार चुनी जाएगी ‘Queen of Baijnath’, 15 से 19 फरवरी तक भव्य आयोजन

Admin

Leave a Comment