24 C
Baijnath
July 31, 2026
Baijnath

Baijnath News :सेहल पंचायत की अपील: किरायेदारों, प्रवासी मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का विवरण पंचायत में करवाएं दर्ज

बैजनाथ, 31 जुलाई (वीर खड़का)।
ग्राम पंचायत सेहल, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा ने पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी के घर, मकान, ज़मीन, दुकान या अन्य परिसर में कोई किरायेदार, प्रवासी व्यक्ति, मजदूर अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति निवास कर रहा है, तो उसकी जानकारी आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र ग्राम पंचायत अथवा संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

ग्राम पंचायत प्रधान सन्नी कपूर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा प्रशासनिक अभिलेखों को अद्यतन रखना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि पंचायत क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का सत्यापित रिकॉर्ड उपलब्ध रह सके।

पंचायत द्वारा जमा करवाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, स्थायी पते का प्रमाण, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अन्य आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों, दुकानदारों अथवा भूमि मालिकों के यहां बाहरी व्यक्ति रह रहे हैं, वे बिना विलंब यह जानकारी पंचायत या संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में जमा करवाएं।

प्रधान सन्नी कपूर ने पंचायतवासियों से इस जनहित सूचना का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण सूचना को फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि ग्राम पंचायत सेहल के प्रत्येक परिवार और नागरिक तक यह संदेश समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनहित के इस कार्य में आपका एक शेयर भी महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है।

Related posts

छोटा भंगाल की 7 पंचायतों से भांग की खेती उखाड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है

Admin

लोगों की सहायता के लिये सरकार संवेदनशील : किशोरी लाल

Admin

झीखली भेठ के रिंकू कुमार की दोनों किडनी खराब, मां की 12 बार हो चुकी कीमोथेरेपी, पिता किडनी देने को तैयार लेकिन आर्थिक मदद की दरकार

Admin

Leave a Comment