September 16, 2026
Baijnath

शिव मंदिर बैजनाथ में 18000 अखरोटों की बारिश ।


बैजनाथ
ऐतिहासिक शिव मंदिर में वैकुंठ चौदस पर अखरोटों की वारिश का आयोजन देर शाम को किया गया। मंदिर पुजारियों सुरिंदर आचार्य और धर्मेंद्र शर्मा ने आरती के बाद मंदिर के दाई ओर स्थित मां पीतांबरी देवी की मूर्ति की पूजा अर्चना की और मंदिर के ऊपरी भाग से अखरोटों की वारिश की। मंदिर परिसर और पार्क में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन अखरोट को प्रशाद के रूप में ग्रहण किया। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि देवताओं को तंग करने वाले शंखासुर राक्षस का भगवान विष्णु के हाथों वध के उपलक्ष्य में अखरोटों की वारिश का आयोजन किया जाता है।मंदिर न्यास के सदस्य घनश्याम अवस्थी ने बताया कि इस बार 18 हजार अखरोटों की वारिश की गई। बाद में श्रद्धालुओं को प्रशाद का वितरण किया गया।इस मौके पर विधायक किशोरी लाल, डी एस पी अनिल शर्मा, मेहता मूलख राज, मंदिर ट्रस्टी मिलाप राणा ,सुरेश, रमेश चढ़ा, मुनीश शर्मा, इंद्र नंदा,बाल कृष्ण बंटी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ पुलिस उपमंडल ने प्रवासियों के पंजीकरण लिए शुरू किया विशेष अभियान

Admin

हिमाचल में कल से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, 32 देशों के पायलट हवा में दिखाएंगे करतब

Admin

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

Admin

Leave a Comment