23.7 C
Baijnath
June 6, 2026
Baijnath

बड़ा भंगाल में बाढ़ से भारी तबाही, दो गांवों पर मंडराया खतरा

ग्रामीणों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, हवाई सर्वेक्षण और तत्काल सहायता की मांग
, बैजनाथ

कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में हाल ही में रावी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिविल सोसाइटी का स्टोर और रावी नदी व काली हानी नदी पर बने पुल पूरी तरह बह गए हैं। इस आपदा के बाद बड़ा भंगाल के दो गांवों पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी संकट को लेकर बड़ा भंगाल पंचायत के प्रधान मनसा राम भंगालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने तत्काल हवाई सर्वेक्षण और सहायता की गुहार लगाई। ज्ञापन में कहा गया कि बाढ़ के कारण सभी सरकारी भवन और स्कूल बह गए हैं, जिससे घाटी में रहने वाले लगभग 300 लोगों और 150 भेड़पालकों का संपर्क शेष दुनिया से पूरी तरह टूट गया है। काली हानी नदी पर बने एकमात्र पुल का एक छोर भी तेज बहाव में बह गया, जिससे क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह कट गया।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राशन और आवश्यक सामग्री नहीं पहुंचाई गई, तो लोगों को भोजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। विधायक किशोरी लाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बड़ा भंगाल के लोगों के लिए उचित सहायता सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

Mahashivratri Mela: 27 फरवरी को बैजनाथ में मचेगा धमाल, इस गायक की परफॉर्मेंस के लिए दर्शक बेताब

Admin

प्रताप सिंह कैरों के जमाने में बन चुका था बीर,बिलिंग, राजगुंधा मार्ग

Admin

स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्यय होंगे 3139 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment