25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ के बीड़ में नवंबर में सजेगा फूड फेस्टिवल, हिमालयी व्यंजनों का होगा अनूठा स्वाद

बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग घाटी की लैंडिंग साइट के समीप नवंबर में ‘द ग्रेट हिमालयन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन होने जा रहा है। बीड़ होटल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस फेस्टिवल में स्थानीय और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को हिमालयी ग्रामीण व्यंजनों का अनूठा स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला फूड फेस्टिवल होगा, जो पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति को भी प्रदर्शित करेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अवरोल और प्रेस सचिव एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि नवंबर के पहले पखवाड़े में क्षेत्रीय स्तर पर फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अगले वर्ष फरवरी या मार्च में राष्ट्रीय स्तर का फूड फेस्टिवल आयोजित करने की योजना है। पहले यह कार्यक्रम नवंबर या दिसंबर में प्रस्तावित था, लेकिन पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को फरवरी-मार्च में करवाने का निर्णय लिया गया है।

फेस्टिवल में हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन में हिमालयी क्षेत्रों के महिला मंडल और स्वयंसेवी सहायता समूहों की महिलाओं के बीच एक विशेष खाना पकाने की प्रतियोगिता भी होगी, जो इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार और विभिन्न सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा, पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिमाचली नृत्य और अन्य छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पर्यटन विभाग और क्षेत्र के जानकारों के साथ-साथ वॉलंटियर्स का सहयोग भी लिया जाएगा। यह फेस्टिवल पर्यटकों को एक ही स्थान पर हिमालयी व्यंजनों का स्वाद लेने और हिमाचली संस्कृति का अनुभव करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

आयोजन को लेकर हाल ही में हुई बैठक में सभी तैयारियों पर चर्चा की गई और इसे सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। यह फेस्टिवल न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व पटल पर उजागर करेगा।

Related posts

बैजनाथ महादेव का घी से बना अनोखा रूप , 108 बार धुले घी का ऐतिहासिक शिवलिंग

Admin

नगर पंचायत बीड़ कार्यालय का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: अनुराग शर्मा

Admin

सरस्वती विद्या मंदिर बैजनाथ विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न

Admin

Leave a Comment