22.5 C
Baijnath
June 3, 2026
Baijnath

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

बैजनाथ, 27 नवंबर 2025 (वीर खड़का )
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर उपमंडल बैजनाथ में पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध वापस ले लिया गया है। अब विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में सभी गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के आदेशों के तहत 26-28 नवंबर एवं 1-5 दिसंबर 2025 तक सुरक्षा कारणों से बीड़-बिलिंग क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हॉट एयर बैलून सहित सभी एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हालाँकि अब उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर से जारी आदेश बैजनाथ उपमंडल पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा, “बैजनाथ उपमंडल में बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियाँ पहले की तरह निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।”

एसडीएम ने सभी पैराग्लाइडिंग संचालकों, प्रशिक्षण संस्थानों और संबंधित एसोसिएशनों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने तथा प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने भी प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और सदस्यों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। पर्यटन सीजन के चरम पर होने के कारण इस फैसले से सैकड़ों पायलटों, पर्यटकों और स्थानीय व्यवसायियों को बड़ी राहत मिली है।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने आगजनी पीड़ित परिवार को दी हर संभव मदद की गारंटी

Admin

बैजनाथ के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Admin

घिरथोली स्वास्थ्य उपकेंद्र लोगों को समर्पित* : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment