21 सितंबर 2024 ( बैजनाथ )
यदि आप किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति को अंजाम देकर बैजनाथ या फिर बीड़ क्षेत्र सेभागने की फिराक में है तो ऐसा आप चाह कर भी नहीं कर सकते क्योंकि आपकी हर हरकत पर सीसीटीवी की पैनी नजर रहेगी। लंबे समय से इन दोनों क्षेत्रों में इस तरह की परियोजना धरातल पर उतारे जाने की कवायत चल रही थी मगर धन उपलब्ध न होने की वजह सेयह योजना सीरे नहीं चल पाई थी। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सांसद इंदु गोस्वामी के सहयोग से साडे 2260000 रुपए की लागत से बैजनाथ क्षेत्र में यह कैमरे लगाए जाएंगे जबकि सांडा की ओर से एसडीएम बैजनाथ DC ठाकुर ने बीड़ क्षेत्र के लिए पाँच लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। सामरिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले बैजनाथ के चौबीन चौक,टाशी जोंग, एंड्रेटा चौक, धानग चौक,सेहल चौक में अत्यधिक ए एनपीआर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे जबकि एक-एक कैमरा साधारण लगाया जाएगा ए एनपीआर कैमरे प्रत्येक वाहन की स्कैनिंग करके सीधा इसकी रिपोर्ट थाना में स्थापित कंट्रोल रूम में देंगे जबकि साधारण कैमरे प्रत्येक व्यक्ति की हरकत को कैद करके पुलिस अधिकारियों तक पहुंच जाएंगे। इसी तरह की सुरक्षा की जरूरत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात बीड़ क्षेत्र में भी महसूस की जा रही थी क्योंकि यहां प्रत्येकवर्ष विदेशियों का आना-जाना लगा रहता है लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से यह कैमरे पुलिस के लिए काफी लाभप्रद होंगे। राज्यसभा सांसद हिंदू गोस्वामी ने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से इस प्रकार की मांग की गई थी कि सीसीटीवी लाइव कैमरे लगाए जाने के लिए धन की आवश्यकता है लिहाजा उन्होंने प्रपोज मिलते ही तुरंत धनराशि जारी कर दी है।
डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कैमरे लगाए जाने से पुलिस प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख सकेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा । इसी तरह से बीड़ क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय आगतुकों पर पुलिस की तीसरी आंख से नजर रहेगी।
बैजनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कपूर ने इंदु गोस्वामी का एक मुस्त राशि जारी करने के लिए आभार जताया है। निश्चित तौर पर व्यापारी वर्ग के लिए यह एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच होगा।
