November 1, 2026
Baijnath

चंबा की बेटी ने भरी कामयाबी की उड़ान, टीवी पर कुंडली भाग्य में दिखेंगी

अभिनय में रूचि के चलते मृणाल ने थियेटर ज्वाइन कर लिया और अपनी कला को निखारा। पांच वर्ष तक थियेटर में अभिनय सीखने के बाद परिवार के साथ मुंबई चली गईं।

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इन पंक्तियों को चंबा की बेटी मृणाल एन चंद्रा ने सच कर दिखाया है। चंबा की बेटी अब अपने अभिनय के बल पर मुंबई में जी टीवी पर प्रसारित कुंडली भाग्य धारावाहिक में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी। आबकारी एवं कराधान विभाग में सहायक कमिश्नर कार्यरत नवल चंद और नालागढ़ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर डॉ. शुक्ला रानी के घर जन्मी मृणाल की शुरू से ही अभिनय में रूचि रही है।

अब इसे अपने भविष्य के रूप में चयन कर आगे बढ़ रही हैं। मृणाल ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है। चंबा के मुगला मोहल्ले की रहने वाली मृणाल एन चंद्रा ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हॉस्टल पालमपुर में हासिल की। इससे आगे की पढ़ाई डीएवी चंडीगढ़ से की। यहां जमा दो तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने दिल्ली के रामजस विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।

अभिनय में रूचि के चलते उन्होंने थियेटर भी ज्वाइन कर लिया और अपनी कला को निखारा। पांच वर्ष तक थियेटर में अभिनय सीखने के बाद परिवार के साथ मुंबई चली गईं। यहां स्टार प्लस के धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर से टीवी की दुनिया में कदम रखा। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब सराहा।

इसमें अपने प्रदर्शन से प्रसिद्ध हुईं। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार की एड, शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। अभिनय से सबको प्रभावित करने वाली मृणाल एन चंद्रा अब कुंडली भाग्य धारावाहिक में अहम किरदार निभाएंगी। इसका परिजन और रिश्तेदारों को बेसब्री से इंतजार है।

Related posts

छोटा भंगाल घाटी में धूमधाम से संपन्न हुआ लोहारड़ी मेला, सांसद इंदु गोस्वामी ने की शिरकत

Admin

Gram Sabha: विशेष ग्राम सभाओं में WDC-PMKSY 2.0 के सुधारों की दी जानकारी, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ प्रावधान

Admin

Baijnath News: बिनवा नदी में मिला महिला का अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Admin

Leave a Comment