23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Kangra

धर्मशाला: स्कूल बस और पंजाब रोडवेज में टक्कर, मची चीख-पुकार

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक हादसा पेश आया है। यहां धर्मशाला बस स्टेंड के पास एक पंजाब रोडवेज की बस और निजी स्कूल बस में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के वक्त स्कूल बस बच्चों को घर से स्कूल ले जाने के लिए रवाना हुई थी।

स्कूल बस की हुई टक्कर
हादसा इतना भयानक था कि स्कूल बस पूरी पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पंजाब रोडवेज की बस भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है।

बच्चों को स्कूल ले जाने निकला था चालक

जानकारी के अनुसार, सुबह-सवेरे स्कूल बस बच्चों को घर से स्कूल ले जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान धर्मशाला बस स्टेंड के पास पहुंचते ही स्कूल बस की पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई।

बस के अंदर फंस गया चालक
गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के वक्त स्कूल बस में चालक के अलावा कोई भी नहीं था। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए धर्मशाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक स्कूल बस में फंस गया था। जिसे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप के मेकेनिक और अन्य स्टाफ ने बस का दरवाजा तोड़कर बस से बाहर निकाला।

मामले की पुष्टि करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल की हालत स्थिर होते ही उसका बयान कलमबद्ध किया जाएगा।

Related posts

दुबई एयरशो में भारतीय वायुसेना के पायलट नमन सियाल की दुखद मृत्यु, कांगड़ा में शोक की लहर

Admin

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर हिमाचल में हो रहा भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Admin

Phone Call Scam : हैलो मैं मुंबई पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं… बुजुर्ग को फोन कर धमकाया और शातिर ने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए 54 लाख

Admin

Leave a Comment