May 15, 2026
Chamba

क्षत-विक्षत हालत में मिला किन्नौर DC के पिता का शव , 10 सितंबर को मणि महेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

चंबा: मणिमहेश यात्रा के दौरान लापता हुए डीसी किन्नौर अमित शर्मा के पिता का शव क्षत-विक्षत हालत में हुलानी नाला के पास खाई में मिला है. डीसी किन्नौर के पिता 10 सितंबर को मणिमहेश यात्रा के दौरान लापता हो गए थे और अब उनका शव मिला है.

10 दिन से लापता थे

चंबा के भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है. शव की शिनाख्त धर्मशाला के सुधेड़ निवासी भानी दास शर्मा (उम्र 67 साल) के रूप में हुई है. मृतक भानी दास शर्मा डीसी किन्नौर अमित शर्मा के पिता हैं. मणिमहेश यात्रा के दौरान 10 सितंबर से लापता थे और उनकी तलाश लगातार जारी थी. इसकी पुष्टि डीएसपी हैड क्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने की है.

कामगारों ने दी शव की मिलने की सूचना

खाई में शव मिलने की सूचना एमसी कंपनी के कामगार मेघनाथ, अमित और विक्रमजीत ने पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि हुलानी नाला के पास जब वो काम कर रहे थे तब वहां बहुत तेज बदबू आ रही थी. जब उन्होंने खाई में थोड़ा नीचे जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव हुआ था. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने मौके पर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत व जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ लग रहा था. जिसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया. जहां परिजनों ने शव की पहचान की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related posts

हिमाचल में जंगलों की आग ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 7122 घटनाएं दर्ज

Admin

चंबा में चाकू से युवक की हत्या: पांच आरोपी गिरफ्तार; ‌ओवरटेकिंग को लेकर हुई थी बहसबाजी

Admin

हिमाचल में नाबालिग से दो युवकों ने किया रेप, अश्लील वीडियो किया वायरल, दोनों गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment