November 15, 2026
Kangra

देहरा से उतरेंगी सीएम सुक्खू की पत्नी, टिकट मिलना लगभग तय

हिमाचल में तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हमीरपुर सीट पर डॉक्टर पुष्पिंद्र वर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि नालागढ़ सीट पर हरदीप सिंह बावा को प्रत्याशी बनाया गया है। इन दोनों को ही 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी टिकट दिया था और दोनों दूसरे नंबर पर रहे थे। इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चले गए थे। हालांकि असली सरप्राइज देहरा सीट पर मिलने वाला है। कांग्रेस ने अभी कांगड़ा जिला की देहरा सीट पर प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है, लेकिन यहां से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार चुनाव लड़ेंगी। दो बार हुए सर्वे में उनका नाम पहले नंबर पर आया है।

कांग्रेस हाईकमान ने भी इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विचार करने को कहा था। कमलेश ठाकुर का मायका देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है और वह कांग्रेस की राजनीति में एक्टिव भी रही हैं। देहरा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव डा. राजेश शर्मा लड़े थे। टिकट पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो रोज पहले दिल्ली गए थे और अगले दिन वापस लौट आए थे। इस दौरान इन्होंने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी। इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीनों सीटों पर पूर्व निर्दलीय विधायकों आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह को टिकट दिए हैं। उपचुनाव के लिए अधिसूचना हो चुकी है और 21 जून तक नामांकन दायर करने की तारीख है। 10 जुलाई को इन तीनों सीटों पर वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे घोषित हो जाएंगे। 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में वर्तमान में 65 विधायक ही हैं, क्योंकि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो गए थे, जिसके कारण अब उपचुनाव हो रहा है।

Related posts

Kangra : टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, तलवाड़ा-दौलतपुर सडक़ पर पेश आया दर्दनाक हादसा

Admin

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता को दिया गजब का ऑफर, ‘कमलेश ठाकुर को जिताओ, विधायक के साथ CM भी पाओ’

Admin

‘मेरी जान को खतरा! CRPF सिक्योरिटी न होती तो मुझे गोली मार देते’, देहरा से BJP प्रत्याशी का आरोप

Admin

Leave a Comment