23.7 C
Baijnath
August 15, 2026
Kullu

आधा दर्जन गांवों में फैली ये खतरनाक बीमारी, प्रशासन बेखबर, अस्पताल में 1 बिस्तर पर भर्ती हैं 2-2 मरीज

कुल्लू जिले के आधा दर्जन से ज्यादा गांव डायरिया की चपेट में आ गए हैं. यहां डायरिया के कहर के बाद लोगों को अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है. साथ ही अस्पतालों में भी लोगों की भीड़ लगी है. यहां 1-1 बिस्तर पर 2-2 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है. यहां एक साथ आए मरीजों के कारण पूरा अस्पताल खचा-खच भर गया है. फिर भी प्रशासन अभी तक इस खबर से अंजान है.

डायरिया की चपेट में आए आधा दर्जन गांव
ये पूरा मामला कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में आने वाले 6 गांव का है. यहां गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों को डायरिया से जूझना पड़ रहा है. शुरड़, परगाणु, खोखन, शाड़ा वाई और भुंतर समेत 6 गांव में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. जिसके चलते यहां ग्रामीणों को डायरिया जैसी भयानक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही अब ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. यहां रोजाना मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं. यहां मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अस्पताल भी मरीजों को मैनेज नहीं कर पा रहा है. अस्पताल के 1-1 बिस्तर पर 2-2 मरीजों को भर्ती किया गया है और इलाज किया जा रहा है.

Related posts

कुल्लू में नशे में धुत पर्यटकों ने ढाबे में की तोड़फोड़, संचालक को बोतल से किया लहूलुहान

Admin

अटल टनल में पलटी सैलानियों की गाड़ी, ओवरस्पीड के चलते 3 सैलानी घायल

Admin

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दो महिला हत्याओं की सनसनीखेज घटनाएं: मनाली और बिलासपुर में मिले शव

Admin

Leave a Comment