26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Kangra

Kangra News: कांगड़ा के मटौर में भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, बस पेड़ से टकराई

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुराना मटौर के पास उस वक्त दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक निजी बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 22 वर्षीय बाइक सवार सन्नी कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र चैन सिंह, निवासी गांव व डाकघर भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। वह गगल की तरफ से कांगड़ा की ओर आ रहा था जबकि निजी बस कांगड़ा से गगल की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब तेज स्पीड में आ रही स्पोर्ट्स बाइक मोड़ पर संभल नहीं पाई और सामने से आ रही बस से सीधे टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक का टायर तक अलग हो गया और अन्य कल-पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। युवक का शव भी कई मीटर दूर जा गिरा।

बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने स्टीयरिंग घुमाया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बस को क्रेन की मदद से हटाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और मोड़ पर असावधानी को मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा के लिए बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लगातार हो रहे हादसों पर गहरी चिंता जताई है।

Related posts

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर सीमा पर सघन निगरानी, पर्यटन स्थलों पर क्यूआरटी तैनात।

Admin

अब चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर होगा आसान, जल्द ही रोज उड़ान भरेंगी दो फ्लाइट

Admin

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 14 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Admin

Leave a Comment