September 16, 2026
Kangra

कांगड़ा में टैक्सी-स्कूटी की जोरदार टक्कर, क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई की मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

2 मई 2024 (कांगड़ा )

कांगड़ा जिले में पुलिस थाना गगल के तहत हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां एक टैक्सी ड्राइवर ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हिट एंड रन मामले में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार टैक्सी ड्राइवर का पीछा करते हुए आरोपी को मंडी से डिटेन कर लिया गया.तेज रफ्तार और लापरवाही का अंजामकांगड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गगल में हिमाचल टिम्बर के पास एक अज्ञात टैक्सी ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक स्कूटी (नंबर HP 40E 8564) को टक्कर मार दी और फिर मौके से भाग निकला. इस दुर्घटना में स्कूली सवार सौरव कुमार निवासी गगल और शुभम निवासी कुठमां की मौके पर ही मौत हो गई.

सुरेश रैना के ममेरे भाई की मौत

वहीं, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस सड़क हादसे में इंडियन क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के मामा के बेटे की मौत हो गई है. मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.’इन युवकों को टक्कर मारकर गाड़ी चालक मौका से फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक का पीछा किया गया, जिसे मंडी से डिटेन किया गया. आरोपी को वापस कांगड़ा लाया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.’ – शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा

Related posts

सरकार के नाक तले चलता रहा अवैध निर्माण, मूकदर्शक बनकर देखते रहे अधिकारी: अनुराग ठाकुर

Admin

Kangra News: हिमाचल के कांगड़ा में रात के अंधेरे में खेतों में पकड़ी गईं 4 महिलाएं, ग्रामीणों ने होटल को घेरा; पुलिस जांच में खुलासे की उम्मीद!

Admin

Kangra News: मां के चरणों में माथा टेका, बाहर आकर निगल लिया कीटनाशक

Admin

Leave a Comment