June 24, 2026
Kangra

बनखंडी में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

देहरा: देहरा और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में रानीताल पुलिस चौकी के तहत आने वाले बनखंडी क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

चोरी की यह घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। चोरों ने पीताम्बरा ज्वैलर्स की दुकान से करीब 7-8 लाख रुपए के आभूषण चुरा लिए। दुकान के मालिक दिलेर मन्हास को एक दुकानदार ने रात सवा एक बजे फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ है। जब मन्हास मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सारा सामान गायब था।

चोरी की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ लोग साफ दिखाई दे रहे हैं और उनके पास एक गाड़ी भी खड़ी नजर आ रही है। हालांकि चोरों ने दुकान के अंदर लगे कैमरों का कनैक्शन निकाल दिया था, जिससे अंदर की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

घटना की जानकारी मिलते ही हरिपुर और रानीताल पुलिस टीम थाना प्रभारी हरिपुर मंजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

राजपुर के पास रेलवे पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर ही दम तोड़ा

Admin

हिमाचल की बेटी बनी वर्ल्ड चैंपियन, देश के लिए बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Admin

Maa Baglamukhi: जानिए कैसे हुआ देवी बगलामुखी का अवतरण ? क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?

Admin

Leave a Comment