23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Shimla

टीएमसी के शासन में नर्क से भी बदतर बन चुका है बंगाल’: भाजपा

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कोलकाता के अस्पताल में महिला पीजी डॉक्टर के साथ बलात्कार और निर्मामातापूर्ण हत्या से पूरा देश शर्मसार हुआ है। पश्चिम बंगाल में जो जघन्य अपराध महिला डॉक्टर के साथ हुआ है, उसे देश अब सहने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी की सरकार प्रदेश में बेटियों को बचाने के बजाय अपराधियों को बचाने में लगी हुई है, तब ही ममता बनर्जी कोलकाता में महिला पीजी डॉक्टर की रेप और हत्या मामले को सीबीआई को सौंपने में टालमटोल कर रही थी। राजीव बिंदल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं पर निरंतर हो रहे बर्बरतापूर्ण दुराचार पर चुप्पी साध ली है।

सुरेश कश्यप ने भी ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ममता बनर्जी को यह मामला सीबीआई को सौंपने में मात्र 70 सेकंड लगते और वह ऐसा करने के लिए 7 दिन का समय मांग रहीं थी। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस जिस तरह का असंवेदनशील व्यवहार दिखा रही है, वैसा ही व्यवहार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि कन्नौज से लेकर कोलकाता तक नफरत, महिलाओं के प्रति हीन भावना और अपराधियों को संरक्षण देने की खतरनाक मानसिकता देखने को मिल रही है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी सवाल पूछे कि क्या उनकी मोहब्बत की दुकानें केवल अपराधी, भ्रष्ट लोग और बलात्कारी चला रहे हैं?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और ममता बनर्जी पूरी तरह से तानाशाह हैं और अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन में कैसे है?

Related posts

Vikramaditya Singh:चार लावां, दो दिल, एक रिश्ता – हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रो. अमरीन की नई शुरुआत ।

Admin

E-KYC नहीं करवाई तो नहीं मिलेगा राशन, आधार कार्ड लिंक करवाना है जरूरी, दोबारा बढ़ाई गई डेट

Admin

पैरालग्लाइडिंग विश्व कप से ठीक पहले एक और विदेशी पैराग्लाइडर पायलट की मौत

Admin

Leave a Comment