23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Shimla

फेसबुक फ्रेंड के कमरे में पहुंची युवती, दोस्त ने कमरे में कर दी ये घिनौनी वारदात

शिमला: आज हर घर तक सोशल मीडिया की पहुंच हैं। कुछ लोगों के लिए ये मनोरंजन या अभिव्यक्ति की आजादी के तहत अपनी बात रखने का मंच है, जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत फायदा भी उठा रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, रेप जैसी वारदातों को भी सोशल मीडिया के जरिए अंजाम दिया जा रहा है।

जीरकपुर में शिमला की युवती के साथ दुष्कर्म

शिमला में युवती ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने शिमला के बालूगंज थाने में रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने कहां कि दिल्ली के रहने वाले एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर बात करने के बाद उनकी बात फोन पर होने लगी। युवक ने उससे शादी का झांसा देकर जीरकपुर बुलाया। यहां युवक उसे किराए के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

एफआईआर के बाद जीरकपुर पुलिस को सौंपा गया मामला

जीरकपुर में युवती ने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला पंजाब स्थित जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया है। जीरकपुर पुलिस ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। एएसपी नवदीप, शिमला पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, ‘पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद इसे जीरकपुर पुलिस को भेज दिया गया है। अब इस मामले में जीरकपुर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related posts

Sanjouli Masjid : ना पुलिस का साया… ना बैरिकेड्स की दीवार, प्रदर्शन टूटा! प्रशासन की ‘सीक्रेट डील’ में क्या छिपा है?

Admin

ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, शिमला में एक और दर्दनाक घटना! टॉयलेट में मिला युवक का शव।

Admin

कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में IGMC में प्रदर्शन

Admin

Leave a Comment