September 5, 2026
Shimla

हिमाचल में एक और पशु बलि का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर पशु बलि पर पूर्ण प्रतिबंध है. हालांकि बावजूद इसके कई बार पशु बलि के मामले सामने आते हैं. ताजा मामला शिमला जिले का है. शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू में कथित तौर से बीच चौराहे पर ही पशु बलि देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं, इसी से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है.

बकरे की बलि देने का कथित मामला

एसएचओ रोहड़ू कमल ने बताया कि उपमंडल रोहड़ू में सार्वजनिक स्थान पर बकरे की बलि देने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर वीरवार को पुलिस थाना रोहड़ू में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोहड़ू बाजार में बने नए बस अड्डे के पास शिखड़ी पुल के पास किसी धार्मिक कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थान पर बकरे की बलि दी गई है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि पशु बलि में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए.

एसएचओ रोहड़ू कमल ने बताया, “रोहड़ू में कथित पशु बलि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पशु वीडियो को लेकर जो वीडियो सामने आया है वो पहले का है और काफी दूर से बनाया गया है. जिसके कारण उस वीडियो में लोगों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.”

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर 2014 से हाइकोर्ट के आदेश के बाद से पशु बलि पर रोक है, लेकिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में 5 दिसंबर को मंडी में देव समाज से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम में सर्वजनिक रूप से कथित पशुओं की बलि देने का मामला सामने आया था. जिसपर एक एनजीओ ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी और पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच कर रही है. इससे पहले जनवरी 2017 में भी शिमला के रोहड़ू में हुए एक महायज्ञ में हाइकोर्ट की रोक के बावजूद बकरों की बलि देने पर एफआईआर दर्ज हुई थी.

Related posts

Himachal News:हिमाचल के बैंकों में भूले-बिसरे 352 करोड़! 10.77 लाख खाते निष्क्रिय, अब विशेष अभियान से हकदारों तक पहुंच रही राशि

Admin

शिमला से रायपुर के लिए निकला सेब से भरा ट्रक बीच रास्ते हुआ गायब, ड्राइवर पर केस दर्ज

Admin

Weather Update: हिमाचल में 24 घंटों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना बढ़ेगी ठंड अलर्ट जारी।

Admin

Leave a Comment