June 24, 2026
Shimla

Weather Update:हिमाचल में 3 मार्च को भारी बर्फबारी की चेतावनी, चंबा, लाहौल स्पीति, कांगडा में ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में ठंड की विदाई के साथ ही बदलते मौसम ने सब उथल-पुथल कर दिया. यहां बीते तीन दिनों में अचानक मौसम में बदलाव हुआ. बर्फबारी और बारिश की वजह से भूस्खलन तक के हालात पैदा हुए. इससे तकरीबन 480 सड़कें बंद हो गईं. जिससे आवाजाही रुक गई. साथ ही 4 नेशनल हाईवे और कई बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हुए हैं. इसी बीच प्रदेश मौसम विभाग (आईएमडी) ने 3 मार्च के मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

शिमला आईएमडी विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिलों में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल स्पीति और कांगरा में 3 मार्च को भारी बर्फबारी और बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने बर्फबारी की चेतावनी दी है. साथ ही ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, सिरमौर में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. प्रदेश में फिलहाल, दिन में धूप, तो कहीं रुक-रुककर बारिश हो रही है.

रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 3 मार्च को कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. शनिवार शाम तक भुंतर में सबसे ज्यादा 112 मिमी बारिश दर्ज की गई. केलांग में तापमान सबसे कम -6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Related posts

संजौली मस्जिद मामले में अब होगा कुछ बड़ा, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी ये चेतावनी

Admin

Board Exams 2025: बोर्ड परीक्षा पर पड़ा बारिश और बर्फबारी का साया, हिमाचल में स्थगित हुए एग्जाम, जानें नई डेट

Admin

मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए इस दिन तक करें आवेदन, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की कोचिंग के लिए सरकार देगी एक लाख

Admin

Leave a Comment