25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

शिवरात्रि महोत्सव पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आए व्यापारियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर खोला मोर्चा।

में सुविधाएं न मिलने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। शनिवार दोपहर बाद मेले में आई रौनक। सांस्कृतिक संध्याओं को बढ़ाने का किया आग्रह।


02 मार्च 2025 बैजनाथ कांगड़ा ( राज कुमार सूद )
शिवरात्रि महोत्सव के मेले में आए व्यापारियों ने उन्हें सुविधाएं न मिलने पर प्रशाशन और स्टाल आवंटन करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए एस डी एम कार्यालय के प्रांगण में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले तीन दिनों में वारिश रही है और एक तो उनका काम न के बराबर रहा है और उपर से प्रशाशन ने उनकी कोई भी सुध नहीं ली है।मेले में चार सो लोग आए हैं और इन्हें शौचालय तक की सुविधा नहीं है। मेले के रास्ते में दल दल है और सफाई का कोई भी प्रबंध नहीं है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कपूर और ठेकेदार सुरजीत ने बताया कि व्यापारियों के लिए मेला कमेटी की और से शौचालय की व्यवस्था नहीं ।हालांकि व्यापारी सफाई के लिए फीस देने के लिए तैयार हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए रास्ता पानी के कारण दल दल बना हुआ है।मनोज कपूर ने बताया कि तहसीलदार रमन ठाकुर और नायब तहसीलदार गुरमुख ने दो दिन में रस्ते ठीक करने को लेकर आश्वस्त किया है और अन्य सुविधाएं देने की बात कही है। व्यापारी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को बढ़ाने के लिए आग्रह कर रहे हैं।अब देखना यह है कि मेला कमेटी इस पर आगे क्या निर्णय लेती है।

                 

मौसम के साफ होते ही शनिवार दोपहर बाद मेले में रौनक देखी गई और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मौसम के अनुकूल रहने पर मेले की रौनक में इजाफा होगा।

Related posts

Baijnath News: सेहल के कुलदीप अवस्थी अध्यापक पद से हुए सेवानिवृत्त, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने दी शुभकामनाएं

Admin

प्रधानमंत्री ने किया बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास

Admin

बैजनाथ में वर्षा से अब तक 55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान

Admin

Leave a Comment