24.2 C
Baijnath
May 30, 2026
Baijnath

विभिन्न ज़िलों की सांस्कृतिक छटा के साथ पारंपरिक पकवानों के लगेंगे चटकारे ।

19 जनवरी 2024 बैजनाथ (विकास बावा)

बैजनाथ में आगामी 25 जनवरी को मनाए जाने वाले 25वें पूर्ण राजत्व दिवस के मौके पर जिला और उप मंडल प्रशासन ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी हैं प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 25 तारीख को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के हेलीपैड पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से बैजनाथ पहुंचकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में ठीक 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे उसके बाद पुलिस, होमगार्ड, अर्धसैनिक, एनसीसी और अन्य टुकड़िया मुख्यमंत्री को सलामी देंगे कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार समूचे मैदान को विभिन्न ब्लॉक में बांटा गया है प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू, चौधरी चंद्र कुमार, रघुवीर सिंह बाली, भवानी सिंह पठानिया, किशोरी लाल,मुख्य सचिव,डीजीपी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत विभाग के ईएनसी, अरण्यपाल वन के अलावा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वाइस चांसलर मुख्यमंत्री के साथ विशिष्ट अतिथि दीर्घा में शिरकत करेंगे। ए और बी ब्लॉक जिला और उपमंडल अधिकारियों के अलावा पंचायतीराज और नगर परिषद के पार्षदों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी और प्रेस के लिए भी अलग से ब्लॉक स्थापित किए गए हैं जबकि आम जनता के लिए सी ब्लॉक में पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाया गया है हालांकि जिस स्थान से परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों गुजरेंगी उसे खाली रखा गया है जबकि विभिन्न ब्लॉक को जर्मन हैंगर से सुसज्जित किया जाएगा। बाल विकास, उद्यान, कृषि, जल शक्ति, विद्युत,वन, खंड विकास, बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन सहित तमाम उपमंडलीय कार्यालय अपने-अपने स्तर पर राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी में जुटे हुए हैं।

उधर क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने जनसाधारण से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैजनाथ में बनाए जाने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर भाग लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बेरवा के निर्देशों पर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि इंदिरा गांधी स्टेडियम में मनाए जाने वाले इस पूर्ण राज्यत्व दिवस को ऐतिहासिक बनाया जा सके। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी वही परंपरागत कांगड़ी धाम भी पड़ोसी जाएगी जिसमें पड़ोसी जिला मंडी की सेपू बड़ी का मदरा और कल्लू के सिड्डू भी परोसे जाएंगे। लेकिन यह पहला मौका है कि यह बैजनाथ के इतिहास में पहला मौका है कि यहां राज्य स्तर का कोई इस तरह का समारोह आयोजित किया जा है।

Related posts

बैजनाथ में सर्व हिंदू समाज ने मंदिरों में लगाए मर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश के बैनर।

Admin

Baijnath News: बैजनाथ डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र के एमए कोर्स शुरू, विधायक किशोरी लाल का वायदा पूरा

Admin

केवल शिव मंदिर पार्किंग-1 द्वार से होगा प्रवेश।गर्भ गृह में नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु।

Admin

Leave a Comment