25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Hamirpur

Hamirpur: नादौन में चिट्टे के साथ दबोचे स्कूटी सवार 3 युवक, भोटा में बुजुर्ग से चरस बरामद

हमीरपुर जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्ट व चरस पकड़ी गई है। पहले मामले में नादौन पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नादौन-टिल्लू संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान 3 युवक स्कूटी पर आ रहे थे।

जब इन्हें रोककर पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की में एक लिफाफा मिला, जिसमें 4 ग्राम चिट्टा पाया गया। इस पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवकों की पहचान सुशांत सरोच (25) निवासी गांव सुधियाल (भूंपल), निशांत (35) निवासी गांव कल्लर जलाड़ी तथा कर्म सिंह (21) निवासी वार्ड नबंर-4 ज्वालामुखी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

उधर, भोटा पुलिस ने एक व्यक्ति से 49.51 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान कर्म चंद पुत्र रामलाल (60) निवासी गांव सुल्हाड़ी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भोटा पुलिस जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो इस दौरान वर्षाशालिका में बैठे एक व्यक्ति के ऊपर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 49.51 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Related posts

आजादी के 78 साल बाद भी नेता नहीं उतार पाए इस गांव के वोट का कर्ज, 2 KM सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण

Admin

प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय के परिसर में किया गया प्लास्टिक कचरे का संग्रह

Admin

बीजेपी नेता ने ‘गलत’ जगह महफिल लगा कर शुरू कर दी पार्टी, पुलिस की पड़ गई रेड

Admin

Leave a Comment