25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

धानग फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, बैजनाथ में वन अग्नि रोकथाम और शमन पर प्रशिक्षण आयोजित

बैजनाथ के धानग फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में वन अग्नि की रोकथाम और शमन को लेकर द हंस फाउंडेशन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग से बीट अधिकारी सुनील, अग्निशमन विभाग से विजय कुमार, द हंस फाउंडेशन से महिमा पासवान (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) और मुस्कान नेगी (सीडीएस) , एसडीआरएफ हिमाचल प्रदेश की टीम उपस्थित रहीं।

बैजनाथ बीट के सभी स्वयंसेवकों ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया और वन अग्नि रोकथाम के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।कार्यक्रम के दौरान, वन में लगने वाली आग से निपटने के तरीकों और आग रोकथाम की रणनीतियों पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों (Volunteers) को यह जानकारी दी गई कि वे अपने स्तर पर किस प्रकार वनाग्नि से निपट सकते हैं और शुरुआती स्तर पर आग को फैलने से कैसे रोका जा सकता है।

Related posts

Paprola:पठानकोट-जोगिंदरनगर रेललाइन का ब्रॉडगेज में होगा कायाकल्प, नवंबर से शुरू होगी रेलगाड़ियों की आवाजाही

Admin

बड़े हादसे के इंतजार में है लोक निर्माण विभाग। लगाया जुगाड: ड्रमों के सहारे टिकाया रेन शेल्टर।

Admin

Baijnath Paprola News : आस्था से खिलवाड़… खीर गंगा घाट बना दिया कूड़ाघर

Admin

Leave a Comment