September 14, 2026
Shimla

मतदान से पहले सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद, इन सीमाओं को किया गया पूरी तरह सील

लोकसभा चुनावों को लेकर कल यानी एक जून को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस ने चंबा की सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है।

सुरक्षा के लिहाजा से भी जिला चंबा की अन्य राज्यों के साथ लगती सीमाएं व कुछ अन्य क्षेत्र अति संवेदनशील हैं, लिहाजा मतदान से पहले पुलिस ने जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल को जोड़ने वाले सेवा नदी पर बने पुल से लेकर खैरी के चूहन सिंधारा, खुंडी मराल व लंगेरा से होकर चुराह घाटी सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी है।

पंजाब से लगती सीमाओं पर भी रखी जा रही पैनी नजर…

खैरी सेक्टर के साथ ही पंजाब से लगती सीमाओं पर भी हर तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं मतदान से पहले जिला के हर क्षेत्र में चौकड़ी बढ़ाते हुए दिन रात पेट्रोलिंग की जा रही है। पड़ोसी राज्यों से प्रदेश व जिला में प्रवेश कर रही रही गाड़ियों को गहन चैकिंग एवं निगरानी के साथ ही एंट्री दी जा रही है।

पड़ोसी राज्यों से होकर गुजरने वाली बसों के साथ निजी वाहन की जांच के साथ गाडि़यों में रखे सामान की भी प्रमुखता से जांच की जा रही है। ताकि शांत प्रदेश में संदिग्ध गतिविधियों से किसी तरह की अशांति का माहौल न बन सके। ओर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके। उधर मिलिट्री फोर्स के जवान भी सुरक्षा के मध्य नजर विभिन्न स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

Weather Update:हिमाचल में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का लंबा दौर, जानिए कब करवट बदलेगा मौसम

Admin

भारतीय सेना और हिमाचल के लिए सुख भरी खबर, भुभू जोत टनल और नेशनल हाईवे के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री राजी

Admin

CM का PSO बनकर लोगों को धमका रहे शातिर

Admin

Leave a Comment