25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Shimla

शिमला में नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप, पीड़िता हुई गर्भवती; शादी का झूठा झांसा देने का आरोप

शिमला: देवभूमि हिमाचल आए दिन बढ़ते आपराधिक मामलों से शर्मसार हो रहा है. प्रदेश में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से है. शिमला में एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्रा ने अंबाला में जीरो एफआईआर करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.शादी का झांसा देकर दुष्कर्मएसपी संजीव गांधी ने बताया कि हरियाणा के पीएस अंबाला से जीरो एफआईआर के रूप में एक शिकायत प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर शिमला में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि साल 2023 में वो जब शिमला के एक नर्सिंग कॉलेज पढ़ रही थी तो उस दौरान वो दीपांशु नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आई. जिसने उसे झूठी शादी का भरोसा देकर उसके साथ गलत काम किया. जिसके कारण वो गर्भवती हो गई है.

मारपीट का भी लगाया आरोपपीड़िता ने पुलिस को बताया कि दीपांशु उसे चोट पहुंचाने के इरादे से उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था. साथ में उसने ऐसे भी कई काम किए, जिससे उसका अपमान हुआ है. पीड़िता ने अपनी शिकायत अंबाला के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. जहां से केस को शिमला ट्रांसफर किया गया. वहीं, एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है.एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया, “पीड़ित लड़की के शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अभी एक जीरो एफआईआर आई है. जिसमें युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.”

Related posts

हिमाचल में रेड अलर्ट: सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी में स्कूल बंद

Admin

आखिर महिला ने क्यों रची अपने ऊपर चाकू से हमले की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Admin

कर्मचारियों के डीए और एरियर को बहाने, लेकिन मित्रों के लिए सुक्खू सरकार के खुले खजाने

Admin

Leave a Comment