25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Shimla

“शिमला की महिला ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:साथी के खाते से निकाले 20 हजार रुपए, सोलन पुलिस ने की कार्रवाई*

शिमला की 31 वर्षीय महिला ड्रग्स सप्लायर मीनाक्षी को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मीनाक्षी नशे के कारोबार से जुड़ी थी और अब इससे पहले भी ड्रग्स तस्करी में संलिप्त रह चुकी है।

पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपियों हिमांशु और विशाल ठाकुर को गिरफ्तार किया था। हिमांशु को कुनिहार से और विशाल ठाकुर को जीरकपुर से पकड़ा गया। इनके पास से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान मीनाक्षी का नाम भी सामने आया।

विशाल ठाकुर के साथ मीनाक्षी भी जीरकपुर में पकड़ी गई थी, लेकिन रात अधिक होने की वजह से उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह फरार हो गई और विशाल ठाकुर के खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए।

जांच में पता चला कि मीनाक्षी के खिलाफ पहले से ही मोहाली के खरड़ थाना में एक मामला दर्ज है। इस केस में पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस अब तक इस पूरे गिरोह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Related posts

18 दिसंबर से लापता था युवक, शुक्रवार को 150 मीटर गहरी खाई में मिला शव

Admin

Himachal News:हिमाचल सरकार 300 करोड़ का लोन लेगी, 19 नवंबर को खुलेगी बोली

Admin

हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल

Admin

Leave a Comment