24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kangra

Phone Call Scam : हैलो मैं मुंबई पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं… बुजुर्ग को फोन कर धमकाया और शातिर ने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए 54 लाख

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सेंट्रल आर्म फोर्स से रिटायर व्यक्ति के साथ ₹54 लाख रुपये की ठगी हुई है. पीड़ित के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले शातिर ने खुद को मुंबई पुलिस विभाग का अधिकारी बताया और पीड़ित पर आरोप लगाया कि आपके मोबाइल से लोगों को अश्लील फोटो भेजा गया है. उसके बाद शातिर ने बुजुर्ग को धमकाते हुए पैसों की डिमांड की और करीब 54 लाख रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा जिला कांगड़ा के एक सेंट्रल आर्म फोर्स से रिटायर एक व्यक्ति के फोन पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले शातिर ने बुजुर्ग से कहा कि आपके फोन से कई लोगों को अश्लील फोटो भेजे गए हैं. शातिर ने पीड़ित को डरा-धमकाकर 54 लाख रुपए ठग लिए. यह राशि पीड़ित ने अपने खाते से दो बार ट्रांजेक्शन कर शातिर के बताए गए बैंक खातों में डाली. वहीं, तीसरी ट्रांजेक्शन के लिए पीड़ित अपनी बैंक की एफडी सहित अन्य व्यवस्था में लगा था कि बैंक मैनेजर ने ऐसा करने से उसे रोक लिया और साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिसमें व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया था. शातिर ने पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को डराया और धमकाया. शातिर ने पीड़ित से कहा कि उसके मोबाइल नंबर से कई लोगों को अश्लील फोटो भेजे गए हैं और इसकी शिकायत भी आई है. इसके बाद पीड़ित डर गया और शातिर के अकाउंट में 2 बार में अपने खाते से उसके बैंक अकाउंट में कुल 54 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद शातिर फिर से पीड़ित पर और राशि भेजने का दबाव बनाने लगा.

पीड़ित पैसों की व्यवस्था के लिए अपनी बैंक एफडी को इकट्ठा कर शातिरों को भेजने जा रहा था. इस दौरान बैंक मैनेजर को शक हुआ तो उसने पीड़ित से इतनी राशि को इकट्ठा करने और अज्ञात खाते में भेजने की वजह पूछी. जिस पर शिकायतकर्ता ने पूरी बात मैनेजर को बताई. इस पर मैनेजर ने राशि भेजने से मना कर दिया और ट्रांजेक्शन रोक दी.

एएसपी साइबर पुलिस थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला प्रवीण धीमान ने कहा, “जिला कांगड़ा के निवासी पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी के नाम पर कॉल करके उससे 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है”.

Related posts

टीएमसी में सीनियरों ने जूनियरों के कपड़े उतरवाए, 14 साल पुराने अमन काचरू प्रकरण से सबक नहीं

Admin

लुहरी प्रोजेक्ट की टनल के ऊपर फिर धंसी जमीन, आउटलेट पर हुआ बड़ा गड्ढा

Admin

Kangra News: कांगड़ा घाटी की शान ‘स्टीम लोको ZB-66’ को मिला नया जीवन, पर्यटकों को फिर कराएगा भाप के युग की सैर

Admin

Leave a Comment