September 6, 2026
Dharamshala

हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 मई से राज्य के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 4 व 5 मई को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 मई से मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है।

Related posts

मकलोडगंज में कुक ने युवती को घोंपा चाकू, रेस्टोरेंट में काम करते हैं दोनों

Admin

अभी साढ़े 3 साल और चलेगी कांग्रेस सरकार, 2027 में आएगा पार्ट-2: सीएम सुक्खू

Admin

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग

Admin

Leave a Comment