September 16, 2026
Dharamshala

मंडी में चल रही शूटिंग, बीजेपी नेता लिख रहे स्क्रिप्ट; जयराम कर रहे डायरेक्शन: सीएम सुक्खू

2 मई 2024 भरमौर

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर पहुंचे। इस दौरान सीएम सुक्खू ने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और जयराम ठाकुर पर जोरदार जुबानी हमला बोला। सीएम ने कहा ‘आजकल कंगना जी ऐसी लगती हैं कि मंडी संसदीय सीट से कोई फिल्म की शूटिंग चल रही है और बीजेपी के नेता उन्हें स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, और डायरेक्शन जयराम ठाकुर कर रहे हैं। हर जगह जाकर परिधान बदलना अच्छी बात है…..लेकिन बीजेपी वाले फसे हैं, उन्हें लगता कि शूटिंग की लोकेशन आज यहां है तो यहां परिधान बनाते हैं……फिर बीजेपी नेताओं ने जो स्क्रिप्ट विक्रमादित्य के खिलाफ लिखी होती है…फिर उसको पड़ते हैं। इसकी डायरेक्शन कौन दे रहा है…….कट एंड शॉट कौन कर रहा है खुद जयराम ठाकुर कर रहे हैं।’

विक्रमादित्य से क्यों डर गए जयराम ठाकुर…

सीएम ने आगे कहा कि ‘जयराम को जब पता चला कि विक्रमादित्य सिंह मंडी से प्रत्याशी होंगे तो वह चुनाव लड़ने से पीछे हटने लगे। जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वह विक्रमादित्य से क्यों डर गए। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कंगना तो लोकसभा में डायलॉग बोंलेगी लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जाएगा। विक्रमादित्य आपके मुद्दों को उठाएंगे।’

Related posts

कांगड़ा के मैदानी इलाके में लहलहाई ठंडे पहाड़ों की फसलदुरगेला के पूर्ण चंद ने रची सफलता की कहानी

Admin

धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्रीय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियन शिप में सिल्वर पदक जीता

Admin

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

Admin

Leave a Comment