25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

धर्मशाला की पिच को पढऩे में नाकाम रहा अफगानिस्तान

धर्मशाला, 07 अक्तूबर: धर्मशाला मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाज पिच को समझने में नाकाम रहे, हालांकि अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज ने सूझबूझ से टीम को अच्छी शुरूआत दी। पहले 15 आवेर तक ऐसा लगा रहा था कि अफगानिस्तान की टीम 250 रन के करीब पहुंच जाएगी, लेकिन मुस्तफ़ीझुर रहमान की एक गेंद पर गुरबाज गच्चा खा गए और 47 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया, इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और महज 156 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। खाली रहे स्टैंड धर्मशाला में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान लोगों की उत्साह कम ही देखने को मिला। करीब 25 हजार कैपासिटी के मुकाबले एक तिहाई स्टैंड खाली ही नजर आए । इसका मुख्य कारण यह भी रहा कि दोनों ही टीमे बाहर की थी, इसलिए भी लोगों ने मैच से दूरी बनाए रखी। चौके-छक्कों को तरसते रहे क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में लोग गगनचुंभी छक्के देखने के इरादे से आए थे, लेकिन दोनों टीमों की ओर से पूरे मैच में महज तीन ही सिक्स लगे, जबकि 28 चौके लगे। इससे लोगों को मायूसी हाथ लगी।

Related posts

बिलासपुर के जुखाला में तेज रफ्तार ट्रक ने HRTC बस को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

Admin

जानिए कैसा रहा है किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धर्मशाला ग्राउंड, अभी तक क्या है रिकॉर्ड

Admin

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

Admin

Leave a Comment